Alternative title
Some alternative text
कटौती करें दोबारा इस्तेमाल करें पुन:चक्रित करें
हम हमेशा टल के प्रचालन, नवीकरण या पुन:चक्रण के दौरान ग्रीस के बाहर के उत्पादों के बजाय ग्रीक उत्पादों की पेशकश का प्रयास करते हैं। वे ताज़ा होते हैं, हम मेहमानों को अधिक ग्रीक अनुभव प्रदान करते हैं और वह भी कम कीमत पर। उदाहरण के लिए : मिनिबार सहित सभी विभागों में पेरिएर जल बदल कर साउरोतिस का चमकदार पानी इस्तेमाल करना। ट्विक्स चॉकलेट्स के स्थान पर ग्रीक जॉन चॉकलेट, जर्मन फ्रूट जूस के स्थान पर ग्रीक अमीता के उत्पाद।
होटल और स्थानीय समुदाय
- हम टीवी कंट्रोल, डीवीडी प्लेयर, सीडी प्लेयर, एसी के रिमोट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक सेफ, इलेक्ट्रॉनिक रूम लॉक सहित हर सीज़न में कुछ 1550 बैटरियों को पुन:चक्रित करते हैं।
- हम ऐसे सामान खरीदते हैं जिन्हें हम या आपूर्तिकर्ता दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं : सॉफ्टड्रिंक के ग्लास-बोतल, बियर के ग्लास-बोतल, प्लास्टिक के केस में परचूनी का सामान, लकड़ी के डब्बों में डिलीवर की जाने वाली ब्रेड आदि।
- बाहर लगे सभी बल्बों को बदल कर कम बिजली की खपत करने वाले बल्ब लगाए गए है और बिजली की खपत कम करने के लिए होटल के अधिकांश हिस्सों में टाइमर लगाए गए हैं।
- होटल के कमरों में की-एंट्री सिस्टम कार्ड लगाए गए हैं। मेहमान कमरा बंद करके जाते हैं, तो 60 सेकंड बाद बिजली बंद हो जाती है।
- होटल की सभी छतों पर पत्थर लगाए गए हैं ताकि वायु का संचार बेहतर हो और धूप में सीमेंट की छत गर्म न हो, जिससे एसी का इस्तेमाल कम होताहै - ऊर्जा की पर्याप्त बचत होती है।
- पूल के पानी में क्लोरीन कम करने के लिए ओजोन ट्रीटमेंट सुविधा स्थापित की गई है।
- पानी गर्म करने वाले यंत्रों में टाइमर लगाए गए हैं ताकि वे 24 घंटे न चलते रहें, बल्कि अधिक इस्तेमाल के समयों में काम करें।
- हम टेबल पर बिछने वाले कपड़ों में धब्बे लगने पर उन्हें शेफ के एपरन और नैपकिन के तौर पर पुन:चक्रित करते हैं।
- जहां भी संभव हो, हम होटल की परिचय-पुस्तिकाएं पेपर के बजाए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से (पीडीएफ) भेजते हैं।
- हाल ही में लॉबी के नवीकरण के दौरान, हमने ग्लास पार्टीशन को बदल कर हाईटेक ग्लास लगाए हैं जिनमें सूरज की रोशनी को रोकने वाली फिल्म लगी है और इससे एसी के इस्तेमाल में 30 प्रतिशत तक की बचत होती है।
- बाहरी जाकुज़ी में टाइमर लगाए हैं, जो जाकुज़ी बंद होने पर रात में पानी गर्म करना बंद कर देते हैं।
हम हमेशा टल के प्रचालन, नवीकरण या पुन:चक्रण के दौरान ग्रीस के बाहर के उत्पादों के बजाय ग्रीक उत्पादों की पेशकश का प्रयास करते हैं। वे ताज़ा होते हैं, हम मेहमानों को अधिक ग्रीक अनुभव प्रदान करते हैं और वह भी कम कीमत पर। उदाहरण के लिए : मिनिबार सहित सभी विभागों में पेरिएर जल बदल कर साउरोतिस का चमकदार पानी इस्तेमाल करना। ट्विक्स चॉकलेट्स के स्थान पर ग्रीक जॉन चॉकलेट, जर्मन फ्रूट जूस के स्थान पर ग्रीक अमीता के उत्पाद।
होटल और स्थानीय समुदाय
- इस्तेमाल हो चुके बेडरूम लिनेन को सायरोस अनाथालाय में दान करना
- 120 बालकनी की कुर्सियां मायकोनोस मिलिट्री बेस को दान करना
- 25 कमरों के परदे और बेडकवर एथेन्स के अनाथालय को दान करना
- हर वर्ष सीज़न के अंत में पेय और खाद्य-पदार्थ विभिन्न धर्मार्थ संगठनों को दान करना
- हम मायकोनियाई नर्तकों को अपने रिसॉर्ट में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित करते हैं
- होटल की आंतरिक साज-सज्जा : मोज़ैक डिजाइन, संगमरमर के खंभे या स्तंभ डेलोस संस्कृति (हमारे रिसॉर्ट के विपरीत) से प्रेरित हैं और होटल के ग्राउंड में चारों तरफ स्थानीय कला के नमूने नजर आते हैं।
- होटल का स्थापत्य : कम ऊंचाई की क्यूब-नुमा इमारतों और चूना-पत्थर की सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए होटल स्थानीय सिक्लेडिक स्थापत्य के अनुसार बना है और परगोला तथा बूकाविला इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
- मायकोनोस के विश्वप्रसिद्ध स्थापत्य पर जोर देने वाला प्रशिक्षण स्टाफ को दिया जाता है।





