Alternative title
Some alternative text
मायकोनोस के आलीशान सुइट में शयनकक्ष और रहने वाला अलग कमरा शामिल है और टेरेस है जहां से आयिओस यिआनिस की खाड़ी के समुद्र को देखा जा सकता है। हरेक सुइट विलासितापूर्ण निठल्लेपन का रमणीय स्थल है जो कि कूल डिओनिसोस पत्थर के साथ टापू के स्टाइलिश टेस्ट, आरामदेह सोफों, मधु के रंग के फर्नीचर को प्रतिबिंबित करता है यहां पर कूल सफेद दीवारों के बरअक्स क्रीम के रुचिकर प्रिय रंग हैं। हरेक कमरे में बहुत बड़ा स्नानगृह, स्टीम केबिन और नेसप्रेसो एवं चाय की सुविधाएं हैं।
मधु के रंग की साज-सज्जा एवं लिनेन के कपड़े सुकून देने वाला विशिष्ट माहौल प्रदान करते हैं। सबसे ऊपर की मंजिल पर स्थित यह सुइट पारंपरिक परगोला के नीचे धूप में बैठने वाली कुर्सियों और दिन के बिस्तरे के साथ निजी छत से समुद्र का भव्य विहंगम दृष्य प्रदान करता है। अपने स्वयं के प्रवेश के साथ रहने का पृथक कमरा आसानी से दो और लोगों को समायोजित कर सकता है। अत्याधुनिक सुविधाओं में शामिल है डीवीडी प्लेयर, स्टीरियो सिस्टम, फ्लैट स्क्रीन के दो टीवी सेट, नेसप्रेसो एवं चाय की सुविधाएं और दो सुविधाओं से युक्त बाथरूम, जिसमें से एक में स्टीम केबिन, पृथक डब्ल्यूसी और बड़ा टब है। मायकोनोस ग्रैंड एक्जीक्यूटिव सुइट 85 वर्ग मीटर जगह प्रदान करता है। हनीमून के लिए एकांत स्थान
हमारे 75 वर्ग मीटर के सुइट खूब जगह पर आत्मीय विन्यास में प्रचुर सुविधाएं प्रदान करते हैं और वे मायकोनोस की स्थापत्य कला की विरासत के मूर्त रूप हैं। समुद्र के बेहद करीब ये ठाठदार सुइट बेजोड़ नजारे, पवित्रता, 2 सुख-सुविधाओं से युक्त बाथरूम प्रदान करते हैं, जिनमें से एक में स्टीम केबिन, पृथक डब्ल्यूसी एवं बड़ा स्नानघर, बारबेक्यू सेटअप और निजी स्नानघर है। अनुरोध किये जाने पर रसोइया मेहमान की पसंद के अनुसार विशिष्ट भोजन को बारबेक्यू पर बना सकता है।
बैठने वाली जगहों, फर्नीचर वाले बरामदों में आराम की अनुभूति अपने आप होने लगती है। बाहर की कुल 65 वर्ग मीटर जगह।
समुद्र तट की सुनहरी बालू के ऊपर स्थित यह सुइट संगमरमर के फर्श, बलूत निर्मित फर्नीचर और पर्दों से सजाया गया है जो कि बिस्तर को बेहद खूबसूरत बना देता है। आभास ज्यादा रोमांटिक, इस विलक्षण टापू ''घर'' का सुकुमार संस्करण है।
यह विलासितापूर्ण सुइट आउटडोर लिविंग के लिए उम्दा है : निजी पूल, फीचर्स लाउंज कुर्सियों, छातों, झूला डे बेड, आउटडोर शोअर और बारबेक्यू सेटअप तक पहुंच के साथ शेडदार डायनिंग आंगन। भोजन तैयार करने के लिए निजी रसोइये को काम पर लगाया जा सकता है।
सुविधाओं में शामिल है एसी, तीन 32 इंच के टीवी सेट, डीवीडी प्लेयर, आइपॉड स्पीकर, कॉर्डलेस फोन, नेसप्रेसो सुविधा, सिग्नेचर वॉकइन वार्डरोब और दो एन-सुइट बाथरूम्स। खूब बड़े आकार वाले मास्टर बाथरूम में दो के लिए गहरा सोकिंग जैकुजी टब, पृथक वॉक इन रेन शोअर, स्टीम केबिन, डबल वैनिटी और टेक्नोजिम ट्रेडमिल हैं।
सुइट कुल 100 वर्ग मीटर इनडोर और 85 वर्ग मीटर आउटडोर स्पेस प्रदान करता है।
होटल की संपत्ति के दो किनारों पर स्थापित बेडरूम के ये दो सुइट निजता और एजियन समुद्र का नजारा प्रदान करते हैं। इनमें इनफिनिटि निजी पूल, बारबेक्यू सेटअप, लाउंज कुर्सियों और परगोला के शेड वाले डायनिंग क्षेत्र के साथ विशाल सुसज्जित टेरेस हैं। ये रहने वाली जगह से अलग दो बेडरूम प्रदान करते हैं (1 क्वीन बेड और 2 ट्विन बेड)। यहां उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं एसी, तीन 32 इंच के टीवी सेट, डीवीडी प्लेयर, आइपॉड स्पीकर, वेट बार, कॉर्डलेस फोन, टेक्नोजिम ट्रेडमिल, नेसप्रेसो एवं चाय की सुविधाएं और दो एन-सुइट बाथरूम्स। मास्टर बाथरूम में गहरा सोकिंग जैकुजी टब, पृथक वॉक इन रेन शोअर, स्टीम केबिन और डबल वैनिटी है।
निजी पूल वाले ग्रैंड सुइट कुल 110 वर्ग मीटर का इनडोर और 100 वर्ग मीटर का आउटडोर स्थान मुहैया कराते हैं। यहां दिखाई गई तस्वीरें निजी पूल वाले 2 ग्रैंड सुइट्स में से एक की हैं।










